खुश-खबरी .... खुश-खबरी ....खुश-खबरी ....
7 अप्रेल 2013 रविवार को

"मध्यप्रदेश जागरूक पटवारी संघ" का प्रदेश स्तरीय महा-सम्मलेन "दशहरा मैदान न्यू मार्केट भोपाल" में आयोजित किया गया है। दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले पटवारी साथियों के लिए ठहरने की व्यवस्था स्थल पर रहेगी। उचित व्यवस्था हेतु सहयोग करते हुए पूर्व सूचना कार्यक्रम प्रभारी श्री अरुण मुदगल जी को 9039448470 पर या संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मुकुट सक्सेना जी को 9981424729 पर अवश्य दें।
संघ सभी पटवारी साथियों से इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष अनुरोध करता है।
सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य :सरकार को अपनी ताकत दिखाना, ताकि वह हमारी समस्यायों में सोचने की स्तिथि में आ सके ....
मध्यप्रदेश जागरूक पटवारी संघ
निम्नलिखित वास्तविक हकों की बात रखने जा रहा है
1. अतिरिक्त हलके का अतिरिक्त वेतन (नियमानुसार वेतन का 50%).
2. तकनीकी पद पर कार्य कर रहे हैं। इसलिए तकनीकी वेतनमान .
3. वास्तविक यात्रा भत्ता (न्यूनतम 4000/-) स्टेशनरी भत्ता न्यूनतम 1000/-.
4. नियुक्ति पश्चात प्रशिक्षण। प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन .
5. वेतनमान का अंतर मिटाया जाकर पटवारी का 4500/- एवं राजस्व-निरीक्षक का 5000/-
6. पटवारी / राजस्व निरीक्षकों की भी डीपीसी कराई जाए।
7. नवीन नियुक्तियों में पेंशन प्रावधान ख़त्म कर दिए हैं, एक व्यक्ति सम्पूर्ण जीवन शासन को होम कर देता है,
उसे पेंशन क्यों नहीं? पेंशन के प्रावधान किये जाएँ।
8. वर्ष 2008 में स्नातक पटवारियो को विभागीय परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार पद पर चुने जाने हेतु फार्म भरवाये गये थे..पर आज 5बर्ष बीत जाने पर भी वह परीक्षा आयोजित नही हो पाई... वह परीक्षा शीघ्र कराई जाए।
.....कोई और भी ज्यादा ठोस हक की बात है तो वह भी रखी जा सकती है .
म० प्र० जागरूक पटवारी संघ मे सदस्यता हेतु आवेदन पत्र
https://docs.google.com/spreadsheet/viewform?formkey=dERsb3JRSTBJeWhtSEJUUjJicFo3aFE6MQ


